
महराजगंज (एके जायसवाल), उत्तर प्रदेश सरकार के स्टैम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल का स्वागत अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
जिसमे प्रमुख रूप से महासभा के उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल पूर्व जज, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम चौधरी जायसवाल, संजय जयसवाल, प्रदेश महासचिव संगठन युवा आशीष जायसवाल, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अमित जायसवाल, रवि जायसवाल, अनिल जायसवाल, जितेन्द्र यादव, चंद्रशेखर जायसवाल, सचिन जायसवाल, जायसवाल, विशाल जायसवाल सहित अन्य लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ध्रु्वचंद जायसवाल एवं रविन्द्र जायसवाल जी ने स्वजाति संगठन के संबंध में विस्तृत चर्चा दोनों नेताओं ने किया।
जायसवाल समाज के संरक्षक एवं मंत्री उत्तर प्रदेश माननीय रविन्द्र जायसवाल ने कहां की अगले महीने में संगठन के सभी घटक के अध्यक्षों से विचार-विमर्श करके एक संयुक्त बैठक बुलाने का प्रयास करूंगा मैं भी चाहता हूं कि समाज के विभिन्न संगठनों को उत्तर प्रदेश में एक मंच पर लाने का प्रयास करूंगा, मुझे आशा ही नहीं पूर्णविश्वास है कि सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।
उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने महाराजगंज जनपद के रजिस्टार के विरुद्ध एक शिकायती पत्र माननीय मंत्री को सौपा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।