अम्बाला छावनी सदर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा विजया गुप्ता के साथ महिला मोर्चा ने अनिल विज आभार व्यक्त किया।
April 17th, 2024 | Post by :- | 27 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी सदर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा विजया गुप्ता के साथ महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने आज पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचकर उनको पुष्प गुच्छ देकर उनका आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपनी इकाइयो में फेरबदल कर रही है इसी कड़ी में अम्बाला छावनी के मंडलों में भी प्रधानों व पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल ने अनिल विज से विचार विमर्श करके सदर मंडल में महिला मोर्चा का गठन किया था जिसमें विजया गुप्ता के परिश्रम को देखते हुए दोबारा उन्हें महिला मोर्चा की अध्यक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें विजया गुप्ता ने अपने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया जिसके परिणाम स्वरूप आज सदर मंडल महिला मोर्चा पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर उनका आभार व्यक्त करने पहुंची इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि वह पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जी का यह जिम्मेदारी सौपने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हैं साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अनिल विज जी के नेतृत्व में वह महिलाओं के साथ अम्बाला लोकसभा चुनाव के लिए दिन-रात मेहनत कर भाजपा प्रत्याशी बहन बन्तो कटारिया को अधिक से अधिक वोटो से जीतकर यह सीट अनिल विज जी की झोली में अर्पित करेंगे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुनीता अरोड़ा, मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योति जेदिया, गुलशन गुलाटी, बलजिंदर, मोनिका विग, महामंत्री ज्योति मीत, पूजा बेदी, मीडिया प्रभारी मीनाक्षी भूटानी, सोशल मीडिया प्रभारी मीनू धीमान, सचिव सोनिया जयसवाल, अनीता, गुरप्रीत, गायत्री, रेनू, रजनीश, कोषाध्यक्ष सुनीता वर्मा, शशि, कार्यकारिणी सदस्य नीलम, बेबी, राधा, किरण, पूनम, अनीता, इंदु चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review