वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता पौधरोपण और इनका संरक्षण है : शक्ति प्रकाश देवशाली 
July 30th, 2021 | Post by :- | 232 Views

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) वार्ड 20 से पार्षद  शक्ति प्रकाश  देवशाली के नेतृत्व में सेक्टर 29 सी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर  भाजपा जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के अतिरिक्त सब डिविजनल इंजीनियर अंग्रेज सिंह, मुकेश चनालिया, विराज मौर्या, विकास गुगनानी, प्रकाश गोसाईं, सूरज, गौरव ठाकुर,  नवनीत, परमजीत सिंह, अमृत संधू, काका, संदीप, नीलम सिंगला, उमा, दीपक, दिलशाद अली, मुकेश शर्मा, अरविन्द, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
पौधरोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए पार्षद शक्ति  प्रकाश देवशाली ने कहा कि प्रकृति की रक्षा पौधरोपण  से ही की जा सकती हैबढ़ते हुए प्राकृतिक असंतुलन को संतुलित करने में वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता पौधरोपण और इनका संरक्षण है।
जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने पार्षद एवं मंडल टोली को बधाई देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की और कहा कि दुनिया भर में बढ़ती हुई ऑक्सीजन की कमी को प्राकृतिक तरीके से यदि समाप्त करना है तो पौधे लगाना ही एकमात्र उपाय है।
मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर ने जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, पार्षद शक्ति  प्रकाश देवशाली, नगर निगम हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पौधरोपण में सहयोग हेतु धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके सहयोग के अपेक्षा की।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review