संगठन मंत्री ने अंबाला शहर विधानसभा के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की ली बैठकl
April 22nd, 2024 | Post by :- | 33 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।। भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने रविवार को अंबाला शहर विधानसभा के मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में श्री शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति व बूथ प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। संगठन मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को एकजुट होकर हर एक बूथ को बड़े मार्जिन से जिताना है। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा की जीत की हैट्रिक लगना तय है।
फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ पर बनी प्रबंधन समिति, त्रिदेव के सदस्यों व आम जनता के बीच सक्रिय संवाद रखें। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। लोकसभा चुनाव में शक्ति केंद्र प्रमुख, केंद्र पालक आदि सभी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को प्रचंड बहुमत से जिताने का काम करें। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही लगातार चुनाव जीतती आ रही है। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनता के आशीर्वाद से मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय बूथ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने बूथों पर विशेष ध्यान रखें। बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदान कराएं और लोगों को मोदी तथा नायब सरकार की उपलब्धियां बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मेहनत के दम पर हरियाणा में दस के दस कमल खिलने तय है।
कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए संगठनमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि 25 मई को लोकसभा चुनाव होना है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को अभी से जुट जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आज देश को विश्व के विकसित देशों के कतार में खड़ा किया है। मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा का लक्ष्य आम लोंगो की सेवा करना है। गरीबों, युवाओं, अन्नदाता, महिलाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं लोगों के घर-घर तक पहुंची है। मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है। इसलिए सभी कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review