(भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया अभय कमांड सेंटर का भ्रमण) आधुनिक तकनीक से अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा की कार्यप्रणाली जानी
May 21st, 2026 | Post by :- | 10 Views
(भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया अभय कमांड सेंटर का भ्रमण)   आधुनिक तकनीक से अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा की कार्यप्रणाली जानी

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2025 के 7 प्रशिक्षु अधिकारीगणों ने बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट स्थित अत्याधुनिक अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण किया। पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अभय कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने वीडियो सर्विलांस, डायल 100 सिस्टम, डिस्पेचर,फॉरेंसिक तकनीक, आई.टी.एम.एस. सिस्टम सहित सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा ऐप एवं ‘महिला गरिमा’पहल के बारे में भी विस्तार से बताया। श्री मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस तकनीक के माध्यम से आमजन को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संकटकालीन परिस्थितियों में कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित की सहायता करती है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी अभय कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने वीडियो वॉल पर सीसीटीवी कैमरों का लाइव प्रदर्शन देखा। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने अभय कमांड सेंटर को अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।