चौड़ीकरण हेतु प्रस्तावित मार्ग पर अधिकारियों ने किया यातायात गणना
May 20th, 2026 | Post by :- | 8 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज कोल्हुई मार्ग के सोनाबंदी व बनगढ़िया में बृजमनगंज से कोल्हुई मार्ग तथा बनगढ़िया से सोनाबंदी व जिगीनिहा अन्य जिला मार्ग चौड़ीकरण हेतु प्रस्तावित होने पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा यातायात गणना किया गया।

फरेंदा से बृजमनगंज, कोल्हुई से लोटन सड़क का नवीनीकरण हेतु स्वीकृत व बृजमनगंज से कोल्हुई मार्ग का सात मीटर से 10 मीटर चौड़ीकरण साथ ही बनगढ़िया सोनाबंदी व जिगीनिहा अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित होने पर परिकल्पन के लिए पिछले एक सप्ताह से सोनाबंदी व बनगढ़िया पर तीन शिफ्ट में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा यातायात गणना किया जा रहा है। जिसमें आने जाने वाले सवारी गाड़ी, कार, बस, आटो, ई रिक्शा, बाइक, व्यवसायिक वाहन, ट्रक, ट्रेलर, कृषि वाहन टैक्टर ट्राली सहित अन्य वाहनों का गणना किया गया।

अवर अभियंता संदीप भारती ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित मार्गो का आईआरसी के मानक अनुसार एक सप्ताह तक 24 घंटे तीन शिफ्ट में यातायात गणना व निगरानी की गई।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह, सहायक अभियंता नवनीत सिंह मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।