जयपुर,() । महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक लेंगीं। यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित होगी,जिसमें महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।





