Uncategorized उत्तर प्रदेश चंडीगढ छत्तीसगढ़ पंजाब मुख्य खबरें राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649 वां प्रकाशोत्सव 31 जनवरी को कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा : बन्तो कटारिया

■ सामाजिक समरसता व एकता का प्रतीक होगा 31 जनवरी को होने वाला गुरु रविदास जी प्रकाशोत्सव समारोह – मेयर सुमन बहमनी

लोकहित एक्सप्रेस, (जगाधरी)।22/01/26 :भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया व नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने आज मेयर हाऊस यमुनानगर में पत्रकारों के साथ वार्ता की । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने बताया कि कुछ दिन पहले संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी अनुसूचित समाज के सभी नेताओ को बुलाकर बैठक ली जिसमे आने वाली 31 जनवरी, 2026 को “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649 वां प्रकाशोत्सव का भव्य आयोजन कुरूक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में किया जाएगा lभाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया ने कहा हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम, गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश, समानता पर उनके जोर और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के महत्व पर केंद्रित हैं, बन्तो कटारिया ने कहा जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित बहुत से गणमान्य लोगों की उपस्तिथि के साथ भारी संख्या में जनता से भी समारोह में शामिल होने का आह्वान किया । नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने जातिविहीन समाज और सभी के लिए समान अधिकारों की बात की, उनके ये विचार आज भी प्रासंगिक हैं और देश को सामाजिक एकता की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करते हैं। नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि कुरूक्षेत्र में आयोजित इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम होंगे, जिसमें श्रद्धालुजन मत्था टेक सकेंगे और गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और उनके आदर्शों पर प्रवचन होंगे। नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि संत शिरोमणि गुरू श्री रविदास जी का प्रकाशोत्सव समारोह को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार व समाज दोनों स्तरों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समारोह की विशेष तैयारियों, श्री गुरु रविदास जी के संदेशों को समाज तक पहुंचाने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाने को एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों व विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया व नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने जिला यमुनानगर सहित सभी प्रदेशवासियों से इस पावन अवसर पर गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और एक समरस, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रकाशोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया व नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संत रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें, ताकि समाज में सद्भाव और भाईचारे का संदेश प्रसारित हो सके।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर सतपाल बहमनी, भाजपा नेत्री दीक्षा बराड, भाजपा नेता सुंदर लाल ,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सन्नी राजपूत , सुमित ओबराय साथ रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.