नकबजनी की वारदात का किया खुलासा (03 शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार)
March 9th, 2026 | Post by :- | 39 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन (IPS) ने बताया कि जयपुर शहर मे चोरी, नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने तथा आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने के लिये श्री आलोक सिंघल (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन व श्री विनय कुमार डी.एच. (IPS) सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जयपुर पूर्व के निकट सुपरविजन एंव श्री मुनीन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व मे थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया।
*प्रकरण का विवरण:
दिनांक 14.01.2026 को परिवादी श्री रमेश चन्द पुत्र श्री भगवान सहाय बैरवा जाति बैरवा जाति बैरवा उम्र 45 साल निवासी म.न. ए195 आशियाना कालोनी लखेसरा रोड थाना कानोता ने दर्ज कराया किः- दिनांक 13.01.2026 को मै अपने घर पर ताला लगाकर अपने ससुराल चला गया था। दिनांक 14.01.2026 को सुबह पडौसियो ने सूचना दी कि मेरे घर के मकान के ताले टूटे हुये है। मैने वापिस आकर मेरे मकान को चेक किया तो मेरे मकान में रखे सोने की 04 अंगुठी, 08 चेन, कुण्डल, एक झुमकी 2 जोडी, बाली दो जोडी, पेडल एक जंतर एक दो जोडी नाक की लोंग व चोंदी के पेरो के कडे वजन 750 ग्राम, कणगती 500 ग्राम वजनी, मगलसुत्र एक, एक ईंट 100 ग्राम की, सिक्के 12. पाईजेब तीन जोडी, चिटकी दो जोडी. माला एक अंगुठी एक बच्चों के चाँद सूरज व कडे तथा गुल्लक में रखे लगभग छ हजार रुपये तथा विदेशी करशी दुबई की 700 ड्राम तथा एक ड्राम से लेकर पच्चीस ड्राम तक सिक्के लगभग 100 नग, गायब थे। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 36/2026 धारा 331 (4), 305 (क) बीएनएस मे पंजीबद्ध कर माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।