चंडीगढ

*टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की धाकड़ जीत, चंडीगढ़ समेत पूरे देश में जश्न*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की शानदार और धाकड़ जीत के बाद चंडीगढ़ सहित पूरे भारतवर्ष में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जीत की खबर मिलते ही शहर में जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए खुशी का इजहार किया।

लोग सड़कों और चौक-चौराहों पर इकट्ठा होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई जगह तिरंगा लहराते हुए लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया।

चंडीगढ़ में भी देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा और लोगों ने भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *