जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा दिनांक 18.07.2025 से 31.07.2025 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थाई वारन्टी, 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी मे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थानाधिकारी जयपुर उतर को निर्देशित किया गया था, जिस पर डॉ. श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री हरिशंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन मे श्री सुभाष चन्द्र यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर के नेतृत्व टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर फरार स्थाई वारन्टी 1 महेश कुमार पटवा पुत्र नाथूलाल जाति पटवा उम्र 65 वर्ष निवासी 1068 निवाई महन्त का रास्ता चीकू की चक्की 2 मनीष बडाया पुत्र श्री मोतीलाल बडाया निवासी ए-4 लकडा गार्डन हीदा की मोरी रामगंज बाजार जयपुर 3 गोपाललाल मौर्य पुत्र श्री बालूराम रैगर निवासी म.न. 152 गोवर्धनपुरी थाना गलतागेट जयपुर 4 रुपचन्द रैगर पुत्र गोविन्दराम रैगर निवासी म न 3372 रैगरो की कोठी घाटगेट बाजार जयपुर 5 विष्णु कुमार मीणा निवासी 4036 गलता रोड सुरजपोल गेट जयपुर को गिरफ्तार किया गया। वांछित आपराधियों खिलाफ थाना रामगंज जयपुर उतर की लगातार कार्यवाही जारी है।





