धानक एवं मजदूर यूनियन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
February 2nd, 2026 | Post by :- | 28 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्थानीय भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को धानक एवं मजदूर यूनियन के नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रधान प्रदीप उर्फ बिल्लू, उपप्रधान हीरालाल व रामपाल तथा कैशियर एवं महामंत्री छिंदर सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव सोनी ने बताया कि समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पदाधिकारियों का अभिनंदन किया इस  कार्यक्रम के दौरान मजदूर हितों एवं समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया इस अवसर पर गौरव सोनी, हेमन्त शर्मा, हरजीत मिंगलानी, प्रदीप बोथरा, हैप्पी हुंदल व विकास बजाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।