अवैध मादक पदार्थ 20 ग्राम चरस व 16 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत करीबन 01 लाख रुपए) जप्त कर आरोपी मोहम्मद को किया गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ / अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन नॉकआउट” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 24.01.2026 को ईलाका थाना दूदू में कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में तथा श्रीमती नेहा बिश्नोई आरपीएस (प्रोबे.), थानाधिकारी दूदू श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के संबंध में आसूचना संकलन कर ईलाका थाना दूदू में दिनांक 24.01.2026 की रात्रि में एनएच 48 दांतरी चौकी के सामने गहनता से नाकाबन्दी की गई। दौराने नाकाबन्दी गठित टीम को अजमेर की तरफ से एक सफेद बलेनो कार नंबर आरजे 23 सीजी 3119 आती दिखाई दी, जिसको रुकवाया जाकर चैक किया गया तो चालक मौहम्मद के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 20 ग्राम चरस व 16 ग्राम एमडी ड्रग्स पायी गई। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 20 ग्राम चरस व 16 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार को जप्त कर आरोपी मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में थाना दूदू पर अभियोग संख्या 28/2026 धारा 8/21, 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर आरोपी से अनुसंधान जारी है। प्रकरण में जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ चरस / एमडी ड्रग्स की वर्तमान में अनुमानित बाजार की कीमत 01 लाख रूपये है।गिरफ्तारशुदा आरोपी से पूछताछ की जाकर अवैध मादक पदार्थ के क्रय व विक्रय के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।





