जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिनांक 26 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जावेगा। आयोजित समारोह के दौरान यातायात के सुगम व सुव्यवस्थित संचालन हेतु यातायात व पार्किंग व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी।
1.सभी पासधारी अपने-अपने वाहन पास को वाहन की विन्ड स्क्रीन पर लगायेंगे तथा निर्धारित गेट से ही वाहन प्रवेश कर सकेंगे।
2.पूर्वी द्वार टोंक रोड़ से आमजन, परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं/कलाकारों का प्रवेश होगा। इनके वाहन अम्बेडकर सर्किल के पास एस.एम.एस. इनवेस्टमेन्ट ग्राउन्ड पर पार्क होंगे।
3.गेट संख्या 18,19,21 के कार्डधारी सवाई मानसिंह स्टेडियम में दक्षिणी द्वार (विधान सभा के पास) से प्रवेश करेंगे। वाहन स्टेडियम के अन्दर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे।
4.गेट संख्या 02, 08 एवं 24 के कार्डधारी सवाई मानसिंह स्टेडियम में उत्तरी द्वार (भवानी सिंह सड़क) से प्रवेश करेंगे जिनके वाहन रिंग रोड़ पर पार्किंग गेट नं0 1 से 16 के मध्य में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे।
5.गेट संख्या 22 व 23 के कार्डधारी अतिविशिष्ठ अतिथिगण/अतिथिगण इत्यादि सवाई मानसिंह स्टेडियम में पश्चिमी द्वार (यूथ हॉस्टल के पास) से प्रवेश करेंगे। वी.आई.पी. के अतिरिक्त सभी वाहन एस.एम.एस. स्टेडियम के मुख्य द्वार के दोनों तरफ व इंडोर स्टेडियम के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेगें।
6.समारोह के दौरान भवानी सिंह रोड़, जनपथ, टोक रोड़ एवं पंकज सिंघवी मार्ग पर संचालित होने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मागों पर संचालित किया जायेगा।
7.अम्बेडकर सर्किल से रामबाग चौराहा तक, भवानीसिंह रोड व रामबाग चौराहा से यूनिवर्सिटी मोड तक, टोंक रोड, यूथ होस्टल पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
8.एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहन निर्बाध रूप से आवागमन कर सकेंगे।
आमजन से अपील है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानान्तर मार्गों का प्रयोग करें।





