राजस्थान

ए.टी.एम. कार्ड बदल कर धोखाधडी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्त गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री करन शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 03.12.2025 को परिवादिया कुमारी राखी दास पुत्री श्री सुजीत दास जाति बंगाली निवासी हाल-किरायेदार म.न. 347ए पुराना आमेर रोड गली न. 1 सुभाषचौक जयपुर ने थाने पर दर्ज करवाया कि दिनांक 03.12.2025 को पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. कार्ड से सुभाषचौक सर्किल पर स्थित एक्सीसी बैंक के ए.टी.एम. मशीन से रूपये निकालने आई थी, ए.टी.एम. मशीन से 40,000 रूपये निकाले, उसी समय दो लडके आए ओर मुझे कहा कि आपका कार्ड चालू है, मै वापिस मशीन में गयी और उन्होने कहा कि कार्ड लगाकर पिन नम्बर डालकर स्लिप निकाल लो, मैने उनके कहे अनुसार पिन व कार्ड मशीन में डाला उसी दौराने उन लडकों ने मुझे बातो में उलझाकर मेरा ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया और दिनांक 03.12. 2025 से 07.12.2025 तक कुल 1,53,000/- रूपये निकाल लिये। आदि पर मुकदमा नम्बर 193/2025 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस में दर्ज कर तफतीश की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्री नीरज पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम के निर्देशन व श्री पियूष कविया आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त, माणक चौक जयपुर उत्तर के सुपरविजन में थानाधिकारी कृष्ण कुमार पु.नि. के नेतृत्व में श्री ग्यारसी लाल स.उ.नि.. श्री दुलीचन्द हैड कानि. 736, श्री दिपेन्द्र सिंह कानि. 8893, श्री दिनेश कुमार कानि. 9471, श्री राहुल कानि. 8281, श्री कुलदीप सिंह कानि. 748, श्री मुकेश सिंह कानि. 11405 की टीम गठित की जाकर मुल्जिमान मौहम्मद तौफीक खांन पुत्र श्री दीना मेव जाति मेव मुसलमान उम्र 36 साल निवासी गाव-सिरोली थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा व मौसमि खांन उर्फ कासीम पुत्र श्री शब्बीर खांन जाति मेव मुसलमान उम्र 25 साल निवासी गांव अमीनाबाद थाना बिछोर जिला नूंह हरियाणा के कब्जे से वारदात में काम में ली गई बिना नम्बरी क्रेटा कार तथा विभिन्न विभिन्न बैंकों के 147 ए.टी.एम. कार्ड एंव धोखाधडी से प्राप्त राशि 49 हजार रूपये नगद बरामद किये जाकर बापर्दा गिरफ्तार किये गये। सम्पूर्ण कार्यवाही में कानि. श्री दिपेन्द्र सिंह 8693 व कानि. श्री राहुल न. 8281 की रही विशेष भूमिका रही। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *