राजस्थान

गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं बड़ी चौपड़ पर होगा झंडारोहण

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भाजपा कार्यालय सचिव मुकेश पारीक ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार, 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रातः 8:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
मुकेश पारीक ने जानकारी दी कि इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रातः 7:30 बजे बड़ी चौपड़ पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण करेंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *