एसडीएसमाधान शिवर में एसडीएम शिवजीत भारती ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश।
November 20th, 2025 | Post by :- | 35 Views

नारायणगढ़/अंबाला
समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समायावधि में करें और समस्या का समाधान करने के उपरांत उसकी रिर्पोट एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी दिक्कत है या मुख्यालय से सम्बंधित है, उसके बारे में भी मुख्यालय से समय पर मार्गदर्शन प्राप्त करें और शिकायत कर्ता को संतुष्ट करें एवं उसे सही जानकारी उपलब्ध करवाये।
गांव नखडौली की सरोज ने बीपीएल कार्ड से सम्बंधित समस्या रखी। गांव छज्जल माजरा के बलजीत सिंह ने वृद्धावस्था पैंशन लगवाने का अनुरोध किया। गांव अम्बली के राम प्रकाश ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, गांव अकबरपुर की सगीरी ने परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा होने व बीपीएल राशन कार्ड कटने से सम्बंधित समस्या रखी। गांव ब्राह्मणमाजरा की सीमा रानी ने बीपीएल राशन कार्ड कटने से सम्बंधित रखी।
गांव तंदवाल के लाभ सिंह व अन्य लोगों ने उनके खेत में जाने वाले गोहर/रास्ते पर एनएचएआई द्वारा जाली लगा दिये जाने से सम्बंधित समस्या रखी। काला आम्ब के बलदेव सिंह पंचायती गली का लेवल ठीक करवाने से सम्बंधित समस्या रखी। गांव नगला राजपुतान की विद्या देवी ने वृद्धावस्था पैंशन लगवाने का अनुरोध किया। नारायणगढ़ के वार्ड 12 निवासी कुलदीप सिंह ने परिवार पहचान पत्र में जाति ठीक करवाने से सम्बंधित अपनी समस्या रखी। नारायणगढ़ के वार्ड 7 के सुरेन्द्र मोहन ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने का अनुरोध किया। गांव जंगू माजरा की यादविन्द्र कौर ने परिवार पहचान पत्र में उनके पिता के नाम की स्पैलिंग ठीक करवाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, रीडर नवीन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।
फोटो- 1/2 समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।