अम्बाला:अशोक शर्मा।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला के गंाव रामगढ़ उर्फ सरिफपुर, तहसील अम्बाला छावनी तथा जिला अम्बाला में लगभग 1.5 एकड़ (खसरा न0 5//6/2, 7/1 उपदए 7/2, 8/3) में अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ो के जाल व नीवों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार – रोहित चैहान, श्री रविन्द्र कनिष्ठ अभियन्ता तथा एस0एच0ओ0 इनर्फोसमैन्ट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।





