Uncategorized

डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ ने यूजीसी के समर्थन व तत्काल प्रभावी कार्यान्वयन हेतु सोंपा ज्ञापन

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ द्वारा तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता का संवर्धन) नियम, 2026 के पूर्ण समर्थन और तत्काल प्रभावी कार्यान्वयन हेतु ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का पुरजोर स्वागत और समर्थन किया गया ज्ञापन में बताया गया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है परन्तु भेदभाव पर रोक यह नियम उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच जाति, धर्म या समुदाय पर  आधारित भेदभाव को रोकने के लिए एक मजबूत सुरक्षा का ढांचा प्रदान करता है जिसकी लंबे समय से आवश्यकता थी समावेशी परिसर हम मानते हैं कि यह नियम परिसरों को सभी वर्गों, विशेषकर दलित, पिछड़े और वंचित समाज के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे यह पहल बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है संघ के सचिव सुखराज कालवा ने बताया कि प्रधानमंत्री महोदय से यह मांग करते हैं कि यूजीसी के इन नियमों को बिना किसी विलंब के देश के सभी केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में सख्ती से लागू करवाया जाए जो संस्थान इसमें लापरवाही बरतें, उन पर सख्त कारवाई की जाए ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष डॉ मेघराज आशीवाल, राकेश मेव, शंकर नंदा, जगदीश राय पार्षद, जगदीश यादव, प्रेम, डॉ मनीष, नरोत्तम दायमा, बंटी, हैप्पी मेघवाल व भीम आर्मी के महासचिव निर्मल सिंह सहोता, भीम आर्मी प्रभारी जगदीश नायक, संघ व भीम आर्मी के सदस्य बड़ी  संख्या में मौजूद रहे ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *