गजसिंहपुर,(यश कुमार)। परमानन्द डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्त्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें व अन्तिम दिवस पर समापन समारोह में महाविद्यालय स्टाफ व स्वयंसेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस अवसर पर अनुपमा व जशनदीप कौर द्वारा माँ सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया नवदीप कौर, अनुपमा व जशनदीप कौर ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान शिविर प्रभारी अनिल प्रजापति ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रचनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की कार्यक्रम प्रभारी ने स्वयंसेवकों के सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें आशीर्वाद दिया व स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की इस मौके पर संदीप सिंह ने स्वयंसेवकों को समाज में अच्छे कार्य करने तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया समापन समारोह में विशाल व करण पाठक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में एनएसएस लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी गई सचिन शर्मा, प्रदीप सिंह, ललित शर्मा व अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों के मनोरजन के लिए लतिफे प्रस्तुत किए समापन समारोह में प्रभदीप सिंह, मुकेश बिश्नोई, ललित बागडी, अनुज कुमार व अन्य कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे इसके पश्चात शिविर प्रभारी अनिल प्रजापति ने सभी अतिथियों का पूर्ण सहयोग देने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत मे संदीप सिंह ने राष्ट्र गान के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना झण्डा अवरोहण किया एंव शिविर समापन की घोषणा की ।





