CEIR Portal की मदद से 02 माह में 83 मोबाईल किये रिकवर
February 3rd, 2026 | Post by :- | 1 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन IPS ने बताया कि गुम हुए मोबाईलो को अधिक से अधिक रिकवर करने हेतु श्री आलोक सिंघल अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, श्रीमती लक्ष्मी सुथार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में श्री महेश चन्द्र गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मेहनत व लगन से कार्य कर थाने पर मोबाईल गुम होने संबंधी रिपोर्ट के प्रत्येक मोबाईल को सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर दर्ज किया गया। सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर प्रतिदिन अपडेशन चैक कर उपयोगकर्ताओ को समझाईस कर विगत 02 माह में 83 मोबाईल रिकवर किये गये है। रिकवर किये गये मोबाईलो में वर्ष 2024 के 14 मोबाईल, 2025 के 68 मोबाईल व वर्ष 2026 के 3 मोबाईल है। रिकवर किये गये मोबाईलो को आज पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर द्वारा पीडितो को थाने पर बुलाया जाकर सुपुर्द किया गया, पीडितो ने अपने मोबाईल पाकर खुशी जाहिर की है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।