गजसिंहपुर,(यश कुमार)। ईमानदारी आज भी जिंदा है की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय युवक ने यह तथ्य साबित कर दिखाया बालाजी ऑटोमोइल्स के संचालक मोहित कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक द्वारा मेरे फोन पे पर पांच हजार रुपए की राशि गलती से डाल दी गई थी जब युवक द्वारा मोहित कुमार से सम्पर्क किया गया तो जांच में युवक ने नरसिंह राम निवासी संगराणा का होना बताया नरसिंह राम ने बताया कि यह राशि गलती से मोहित कुमार के खाते में चली गई थी इस पर मोहित कुमार ने युवक को बुलाकर ईमानदारी का परिचय देते हुए पांच हजार रुपए राशि मालिक नरसिंह राम को सौंप दी गई नरसिंह राम ने पांच हज़ार रुपए राशि प्राप्त कर मोहित कुमार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


