राजस्थान

आशीष विजयवर्गीय फाउंडेशन ने मकर संक्रान्ति पर ‘पतंग उड़ाओ महोत्सव’ आयोजित किया, (5100 पतंगें निःशुल्क वितरित)

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर आशीष विजयवर्गीय फाउंडेशन की ओर से ‘पतंग उड़ाओ महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य आकर्षण 5100 पतंगों का निःशुल्क वितरण रहा, जिससे उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य परंपरागत त्योहारों को सामाजिक सहभागिता के साथ मनाना और बच्चों में खुशियाँ बांटना है। कार्यक्रम के दौरान संगीत और मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया। अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया टीम मेंबर्स द्वारा जयपुर कि विभिन्न जगहों पर 5100 पतंगों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *