राजस्थान

अवैध बजरी परिवहन करते चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर बजरी माफियाओं के खिलाफ दो प्रकरण किये दर्ज

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी कम में दिनांक 13.01.2026 को ईलाका माधोराजपुरा में कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी फागी श्री अनिल कुमार डोरिया के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी माधोराजपुरा श्री रणधीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन करने वालों के संबंध में आसूचना संकलन कर कार्यवाही करते हुए मालियों की ढाणी तन डाबिच रोड़ से अवैध बजरी का परिवहन करते हुये 04 टैक्टर मय ट्राली जप्त किये गये हैं। अवैध बजरी का परिवहन करने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 54/60 नियम एमएमसीआर नियम 2017 में प्रकरण संख्या 06/2026 व 07/2026 दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही के दौरान ट्रेक्टर चालक पुलिस जाप्ते को देखकर ट्रेक्टरो को छोडकर भागने में सफल हो गये जिनकी तलाश जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *