फर्जी पट्टे जारी कर धोखाधड़ी के मामले में फरार 10 हजार रुपए के ईनामी भूमाफिया अरुण को किया गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है की दिनांक 09.07.2023 को परिवादी राजकुमार पुत्र दीपाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि प्रार्थी ने गोल्डन पार्क, अजमेर रोड़ महला (बदनपुरा फकीरों की डूंगरी, गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड जयपुर) पर वर्ष 2008 में एक 500 वर्ग गज का प्लाट (सं. A 43) को खरीद किया। उक्त प्लाट के रशीद सं. 5957 दिनांक 10/11/2008 को राशि रु. 40,110 रूपए का भुगतान चैक से किया गया एवं शेष राशि रु. 10,00,000 रूपए का नगद भुगतान श्री अनिल कुमार कुत्सल वैशाली नगर जयपुर को किया गया। उक्त गृह निर्माण सहकारी समिति के सदस्य श्री अरुण कुमार शर्मा एवं श्री अमित शर्मा से भी प्लाट खरीदने के समय मुलाकात करता था क्योंकि ये लोग गृह नि.रा.समिति के पदाधिकारी थे। वर्ष 2022 में अक्टुम्बर माह में उक्त प्लाट की देख-रेख के लिए मैं एवं श्री राजकुमार भार्गव पुत्र श्री चिरंजीलाल भार्गव सेवा (सीकर) के साथ गया तो ज्ञात हुआ की श्री अरुण शर्मा व सुभाष यादव ने मिलकर प्लाट नं. A-43 के Duplicate कागजात जारी कर पट्टा सुभाष यादव के नाम पर जारी कर दिया। प्लाट नं. A-43, गोल्डन पार्क स्किम का पहला खरीददार मैं था एवं उक्त सासायटी ने पट्टा मेरे नाम पर 10/11/08 को (आंवटन पत्र सं. 6227) जारी किया गया। उक्त प्लाट पर मेरा आधिपत्य है। निवेदन हैं कि Duplicate पट्टा जारी करके कागजात से फर्जीवाड़ा करके एवं मेरे साथ धोखाधड़ी करने के मामले अरुण शर्मा व सुभाष यादव के खिलाफ कार्यवाही करके मुझे न्याय दिलाया जाये। आदि रिपोर्ट पर थाना मौजमाबाद पर मुकदमा नम्बर 283/2023 पंजीबद्ध कर थानाधिकारी मौखमपुरा द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पूर्व में एक आरोपी विशम्बर दयाल को गिरफ्तार किया गया था। शेष फरार चल रहे आरोपी अरुण की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मौखमपुरा श्री सुरेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए फर्जी पट्टे जारी कर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे 10000 रूपए के इनामी आरोपी अरुण शर्मा को दिनांक 28/11 (2025 को गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम से अब तक कितने पट्टे जारी किये गये है तथा गिरोह के सदस्यो के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।





