जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशी डोगरा डूडी (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया है कि परिवादी गिरधारी लाल पुत्र श्री छितरमल जाति जाट निवासी धवाली रोड दुदी आमलोदा मय महेश चन्द जाट, मालीराम जाट निवासी धवाली रोड दुदी आमलोदा थाना मनोहरपुर जिला कोटपुतली बहरोड ने रिपोर्ट दर्ज करवायी की दिनांक 22.10.2025 को रात में दूधी आमलोदा में खेतों में से श्री गिरधारी लाल जाट के 46, महेशचन्द्र जाट के 29, मालीराम के 8, कानाराम बडबडवाल के 10, रामेश्वर जींजवाडिया के 26, मुकेश कुमार साउण्डवाला के 13 नोजल चोरी हो गये हैं। तथा दिनांक 02. 11.25 को प्रार्थी श्याम सुन्दर जाट पुत्र रामचन्द्र रूण्डला निवासी चेच्यावाला तहसील विराटनगर जिला कोटपुतली बहरोड ने बताया कि दिनांक 01.11.2025 की रात्री अज्ञात व्यक्ति आये और मेरे खेत से 12 फवारे नोजल, व पडोसी सीताराम के खेत से 12 फवारे नोजल, कैलाश चन्द कुम्हार के खेत से 13 फवारे नोजल, घोलूराम सैनी के खेत से 11 फवारे नोजल, गिरधारी बुनकर के खेत से 24 फवारे नोजल, जगदीश सैनी के खेत से 26 फवारे नोजल, पुरण मल सैनी के खेत से 13 फवारे नोजल, भैरू राम सैनी के खेत से 13 फवारे नोजल, कैलाश गुर्जर के खेत से 35 फवारे नोजल, फूल चन्द गौरा के खेत से 18 फवारे नोजल, जितेन्द्र जाट के खेत से 13 फवारे व रामवतार पायला के खेत से 20 फवारा नोजल चुराकर ले गये हैं। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना मनोहरपुर पर प्रकरण संख्या 258/25 व 262/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए व थाना क्षेत्र में आम काश्तकार में भारी रोष को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री डॉ. तेजपाल सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए चोरी करने वाली गैंग के एक शातिर चोर पुर्व में चालानशुदा आदतन अपराधी कालु मोगिया उर्फ मुकेश पुत्र बाबू लाल जाति बावरिया निवासी टोरडी थाना मालपुरा जिला टोंक को दस्तयाब करके पूछताछ की गई जिससे थाना क्षेत्र व इलाका गैर में हुए नोजल चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। मुल्जिम मुकेश मोग्या उर्फ कालू ने पूछताछ में अपने अन्य साथी धमी उर्फ गुडडी पुत्र बाबूलाल बावरिया उर्फ मंगलिया निवासी टोरडी थाना मालपुरा जिला टॉक व तारा उर्फ चुन्नीलाल पुत्र घीस्या बावरिया निवासी भिण्डयारी थाना टोडाभीम जिला करोली के साथ में मिलकर थाना क्षेत्र व इलाका गैर रायसर व शाहपुरा में इनके द्वारा मिलकर करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों से नोजल चोरी की वारदात कर नोजलें चोरी करना स्वीकार किया है। इस पर आरोपी कालु मोगिया उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया गया है।





