भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संदीप आर्य की पुस्तक ‘सूर्य नमस्कार’ का किया विमोचन
January 13th, 2026 | Post by :- | 66 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विश्व चैंपियन संदीप आर्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘सूर्य नमस्कार’ का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा किया गया। राठौड़ ने संदीप आर्य की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संदीप आर्य देश और विदेश में सूर्य नमस्कार की अलख जगा रहे हैं, जो भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य है। राठौड़ ने संदीप के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए युवाओं से इस महाभियान से जुड़ने का आह्वान किया। संदीप अब ‘सूर्य नमस्कार महाभियान’ की शुरुआत कर रहा है। इसमें देशभर के 10 करोड़ युवाओं को सूर्य नमस्कार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सके। उल्लेखनीय है कि संदीप आर्य ने सूर्य नमस्कार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लगातार 37 घंटे बिना रुके 20 हजार बार सूर्य नमस्कार कर अब तक 6 बार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने देश-विदेश में भारतीय योग परंपरा को नई पहचान दिलाई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।