उत्तर प्रदेश चंडीगढ पंजाब मुख्य खबरें हरियाणा

साइबर सेल टीम ने माह मार्च में ढूंढ निकाले लोगों के 54 गुमशुदा मोबाइल फोन

■ पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने व साइबर सेल की टीम ने मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे उनके फोन

■ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने मोबाइल फोन का ध्यान रखें और गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ताकि उनके फोन का गलत इस्तेमाल ना हो सके

Lokhit Express Yamunanagar। (06/04/26)

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि जिला का साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रहा है वहीं जिला की साइबर सेल पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जूटा कर माह मार्च में आमजन के गुम हुए लगभग ₹12 लाख कीमत के 54 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर उनके मोबाइल फोन सौंपे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल की टीम की प्रशंसा की। इस अवसर पर साइबर सेल के प्रभारी उप निरीक्षक शुभम, मुख्य सिपाही राहुल, मनीष सहित साइबर सेल की टीम मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर सेल पुलिस टीम का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस जांच में अक्सर ये बात सामने आती है कि अपराधी किस्म के लोग गुमशुदा व चोरीशुदा मोबाइल का गलत कार्य में प्रयोग करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी मोबाइल मिलता है तो उसे उठाकर नजदीकी थाने या पुलिस चौकी में जमा करें। पुलिस की तकनीकी टीम मोबाइल के आईएमईआई नंबर और अन्य सूचनाओं के आधार पर उसके वास्तविक मालिक का पता लगाकर मोबाइल वापस दिलवा सकती है। इस प्रक्रिया में ईमानदार नागरिक का नाम भी दर्ज किया जाता है जिससे उसकी समाज में एक सकारात्मक पहचान बनती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत किसकी शिकायत दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.