यूपी माडल के विकास पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी पुष्टि कर दी: ध्रुवचन्द जायसवाल
September 27th, 2025 | Post by :- | 0 Views

गोरखपुर (एके जायसवाल), आज की विषम परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश का विकास यूपी मॉडल बड़ी तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

यूपी विकास मॉडल के तर्ज पर अन्य राज्यों में लागू किया जाए तो देश प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होगा। इसकी पुष्टि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट मे इसी सप्ताह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपी आईटीएस-2025) के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेड शो को प्रदेश के विकास में नई दिशा बताते हुए उद्यमियों से यूपी में निवेश करने का आवाहन किया।

उत्तर प्रदेश विकास मॉडल को अंतोदय के सिद्धांत को याद करते हुए जीवंत उदाहरण दिया। गरीब से गरीब तब विकास को पहुंचना यूपी सरकार का प्रयास इसी दिशा में अग्रसर है विगत कुछ वर्षो मे यूपी मे जो कनेक्टिविटी की जो क्रांति हुई है यूपी में लॉजिस्टिक कास्ट को बहुत कम कर दिया है।

यूपी एक्सप्रेसवे एवं इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन चुका है अब देश के दो सबसे बड़े डेडीकेटेड कॉरिडोर का हिस्सा है। हेरिटेज टूरिज्म मे भी नंबर वन है। समारोह को संबोधित करते हुए यूपी सरकार की तारीफ करते हुए अनेक उदाहरण दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी मॉडल के विकास पर अपनी पुष्टि करते हुए मोहर लगा दी।

उक्त ब्यान अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचंद जायसवाल ने जारी किया है।

ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि विगत कई वर्षो से अनेक अवसरों पर महासभा की ओर से यह ब्यान जारी करता रहा कि यूपी माडल से ही देश अन्य प्रदेशों में नंबर वन है एवं प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होगा।

कई अखबारों मे ब्यान प्रकाशित हुआ है इस बात को दोहराता रहा की देश की प्रगति अब यूपी मॉडल से ही की जा सकती है। मोदी जी के वर्तमान उद्बोधन से भी यूपी माडल के चौतरफा विकास की पुष्टि करते हुए मोहर लगा दी। महासभा की ओर से मोदी जी के वर्तमान उद्बोधन पर आभार व्यक्त करता हूं।

 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।