जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर में स्थित सम्रग सेवा संघ दुर्गापुरा में संस्थान परिसर में “व्यावसायिक व पर्यावरण स्वास्थ्य पर चर्चा और ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया, राजस्थान नागरिक मंच एवं जन स्वास्थ्य अभियान भारत की राजस्थान इकाई द्वारा श्री आर.सी.शर्मा की अध्यक्षता में”भारत में पर्यावरण व व्यावसायिक स्वास्थ्य विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन और चर्चा की गई।
राजस्थान नागरिक मंच के महासचिव बसंत हरियाणा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अमूल्य निधि ने कहा कि देश में लगभग बावन लाख लोगों को जानलेवा बीमारी सिलिकोसिस होने की संभावना है तथा सर्वोच्च न्यायालय में तीन लाख उन्निस हजार (3,19,000) पीड़ितों की सूची प्रस्तुत की जा चुकी है जिनमें से एक लाख अड़तालीस हजार छ: सो सत्यानवे राजस्थान राज्य से है।
उन्होंने यह भी बताया कि देश के 93 प्रतिशत मजदूर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनके लिए कोई ठोस सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कानून लागू किया जाना आवश्यक है। कार्यशाला में उपस्थित मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में समस्त जीवों एवं प्रकृति के कल्याण की भावना निहित है, किन्तु वर्तमान में सरकार पर्यावरण को हानी पहुंचाने वाली नीतियों को बढ़ावा दे रही है जिससे आम नागरिक के स्वास्थ्य एवं जीवन पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित श्री कैलाश मीणा एवं श्रीमती हेमलता कंसोटिया ने जल, जमीन और जंगल के संरक्षण में स्थानीय, समुदायों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार द्वारा उनकी अनदेखी पर चिंता व्यक्त की तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में बने कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। कार्यक्रम के उपरांत “हिन्दू ईद और मुस्लिम दीपावली सब मिलकर सब त्योहार मनाएं”समारोह भी आयोजित किया गया इस दौरान ईसाई धर्म गुरु फॉदर विजय पाल, जमाते इस्लामी हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष श्री निजामुद्दीन, साहित्यकार डॉ संदीप मील, प्रोफेसर विशाल विक्रम सिंह प्रोफेसर हसन एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री धर्मवीर कटेवा,फिरोजुद्दीन सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में आफताब खान भूरे सिंह कपिल सांखला राजकुमार बनवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हेमलता कंसोटिया जी ने किया।





