जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्रीमती रंजीता शर्मा IPS ने बताया की पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे बांछित अपराधियो की धरपकड अभियान में पुलिस थाना जवाहर नगर के बांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्री आलोक सिंघल अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, श्रीमती लक्ष्मी सुथार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में श्री महेश चन्द्र गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। परिवादी श्री अजय कुमार गुप्ता ने दिनांक 20.11.2021 को दर्ज कराया कि मैं दिनांक 19.11.2021 को सुबह 7:30 बजे अपनी दुकान जयसिंहपुरा खोर चला गया था एवं रिश्तेदारी में प्रोग्राम होने के कारण मेरी पत्नी व बच्चे करीब 11:30 बजे प्रोग्राम में चले गए थे। जब मेरी पत्नी सायंकाल 6:30 बजे के करीब प्रोग्राम में से वापस अपने घर लोटी तो उसने देखा मुख्य दरवाजे से अन्दर घर में घुसने वाले दरवाजे का ताला टुटा हुआ था जब मेरी पत्नी अंदर घर में घुसी तो देखा कि घर का ड्राइंग रूम हाल व बेडरूम मे सारा समान अस्त-व्यस्त हो रखा था बेडरूम की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे हुए निम्न समान चोरी हो गया 1. नगद 2 लाख 70 हजार रुपये 2. 2 नग पेन्डल सेट सोने की चैन (वजन 60gm) 3. 2 गोल्ड अंगुठी (10gm) 4. 1 मांग टीका (10gm) 5. 2 कानों के सोने के टॉप्स (10gm) 6. सफेद मोती का गोल्ड का सेट (20gm) 7. नोज पिन 7 pc (5gm) 8 कानो के टॉप्स बच्ची के (1gm) 9. पुरानी चांदी (500gm) 10. चांदी की चुड़ियां 2 pc (20gm) 11. 2 चांदी के गिलास (200gm) 12. आटीफिशियल सेट 6 pc 13. आधार कार्ड, पेन कार्ड हेमा गुप्ता 14. चादी के सिक्के 5 नग (sogm) चोरी हो गये। मैंने घर में सुरक्षा की दृष्टि से cctv कैमरा भी लगा रखा है उक्त cctv कैमरे की DVR भी अज्ञात चोर अपने साथ चोरी कर ले गये। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 261/2021 धारा 454,380 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान व माल मुलजिम की तलाश प्रारम्भ की गई। पूर्व में की गई कार्यवाही प्रकरण हाजा में पूर्व में घटना का खुलासा कर मुलजिम 1. शैतान सिंह बागरिया 2. हनुमान उर्फ शिवराम बागरिया 3. शिवराज उर्फ होराज बागरिया 4. तेजू उर्फ तेजा बारिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण शेष अभियुक्त सोनू उर्फ सोन्या बावरिया की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये गये लेकिन पतारसी नही चली। प्रकरण में वांछित मुलजिम सोनू उर्फ सोन्या बागरिया को दस्तयाब करने हेतु गठित टीम द्वारा मेहनत व लगन से कार्य आसूचना संकलित कर फरार वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ सोन्या बागरिया पुत्र श्री लादू बागरिया जाति बागरिया उम्र 25 साल निवासी गांव सापुणदा पुलिस थाना सरवाड जिला अजमेर को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। मुलजिम को न्यायालय श्रीमान में पेश कर अनुसंधान हेतु प्राप्त किया है। मुलजिम के विरूद्ध जयपुर शहर व जिला अजमेर में नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज है। मुलजिम से अनुसंधान किया जा रहा है जिससे अन्य वारदातो के खुलासा होने की सम्भावना है।





