राजस्थान

भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण, 10.30 बजे संगोष्ठी का होगा आयोजन

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में 6 अप्रैल 2026 को प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि प्रातः 07:00 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। बगडी ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद प्रातः 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की विचारधारा एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *