Uncategorized

गजसिंहपुर में सिटी मैराथन – फिटनेस व नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए दौड़े युवा

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। क्षेत्र में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फिटनेस क्लब, गजसिंहपुर द्वारा आयोजित मस्ती के लिए दौड़ (रन फॉर फन) मैराथन अब नियमित अभियान का रूप ले चुकी है। आयोजन समिति ने घोषणा की है कि यह मैराथन अब प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अब तक इस आयोजन के चार सफल चरण पूरे हो चुके हैं। मैराथन में बच्चों, युवाओं और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। एक कदम फिटनेस की ओर, खुद से जीतना ही असली सफलता है के संदेश के साथ गजसिंहपुर फिटनेस क्लब के तत्वाधान में रविवार को सिटी मैराथन रन फॉर फन का आयोजन किया गया। लगभग चार किलोमीटर लंबी मैराथन की शुरुआत किड्सवे मोंटेसरी पब्लिक स्कूल से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। मैराथन का उद्देश्य बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम तथा नशामुक्त समाज के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में किड्सवे मोंटेसरी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रोफेसर सुखविन्दर सिंह वानर सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन में हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में वक्ताओं ने खेलकूद व व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फिटनेस क्लब के आयोजक  संजय जुनेजा ने सहयोगियों का आभार जताया, जबकि इंद्रजीत सिंह ने इसे फिटनेस जागरूकता की दिशा में निरंतर अभियान बताया। आयोजकों ने घोषणा की कि यह मैराथन अब प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी, ताकि गजसिंहपुर को फिटनेस व नशामुक्त बनाया जा सके। मैराथन कार्यक्रम के दौरान मात्र सात वर्ष का छात्र ईशवदीप निवासी 52 एफ जोकि किड्सवे मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में अध्ययनरत है ने सैकिण्ड पोजीशन पर बहुत ही शानदार टाइमिंग के साथ मैराथन कंप्लीट की इशवदीप की प्रतिभा को देखते हुए  सेरेमनी के रूप में किड्सवे पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुखविंदर सिंह वानर ने उसकी स्कूल फीस में से 25 प्रतिशत छूट और उसके लिए स्पेशल रनिंग कोचिंग की घोषणा की ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *