राजस्थान

(आमजन के साथ मुख्यमंत्री ने की मॉर्निंग वॉक) योग एवं व्यायाम को बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर लोक भवन रोड पर मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान श्री शर्मा ने लोगों के साथ संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने योग एवं व्यायाम के प्रति सजगता का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को कुछ समय के लिए ही सही लेकिन अपने लिए समय निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग वॉक से शरीर में पूरे दिन ताजगी तथा ऊर्जा बनी रहती है। मुख्यमंत्री की आत्मीयता को देखकर आमजन में उत्सुकता नजर आई और वे भी साथ कदमताल करने लगे। वॉक के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद किया और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *