अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग के खिलाफ कार्यवाही कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार
April 3rd, 2026 | Post by :- | 34 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त, जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), जयपुर श्री ओमप्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध, जयपुर श्री संजीव नैन, के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा अवैध एल.पी.जी. गैस रिफिलिंग की आसूचना पर कार्ययोजना बनाते हुए सीएसटी द्वारा पुलिस थाना विश्वकर्मा में रसद विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर कब्जे से 06 बडें गैस सिलेंडर, 13 छोटे नॉन आईएसआई सिलेण्डर व अवैध गैस रिफिलिंग सामान जप्त किये गये। पुलिस थाना विश्वकर्मा सीएस.टी को पुलिस थाना विश्वकर्मा ईलाके में श्रीराम कच्ची बस्ती रोड़ नं. 17 में अवैध एल.पी.जी. गैस रिफिलिंग की सूचना पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से एल.पी.जी. गैस सिलेंडर रिफिलिंग के आरोपी 1. सुशील शर्मा पुत्र श्री टीकू राम शर्मा 2. भोजराज प्रजापत पुत्र श्री रमेश कुमार को गिरफ्‌तार कर कब्जे से अवैध एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों 06 बडे व 13 छोटे नॉन आईएसआई सिलेण्डर जप्त किये गये। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना विश्वकर्मा जयपुर पश्चिम पर प्रकरण सं. 98/2026 व 99/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में दर्ज किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।