जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राज्य सरकार की राजस्थान जन विश्वास अधिनियम 2.0 लाये जाने की बजट घोषणा और भारत सरकार के प्रोयोरिटी एरिया -22 के संबंध में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव विधि, श्री राघवेन्द्र काछवाल, समस्त प्रशासनिक विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिवगण उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य सचिव ने बजट घोषणा तथा Priority Area-22 की अनुपालना किये जाने हेतु समस्त प्रशासनिक विभागों को निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने समस्त प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिये कि वे अपने प्रशासनाधीन समस्त अधिनियमों, नियमों, विनियमों, अधिसूचनाओं, परिपत्रों इत्यादि को यथाशीघ्र इंडिया कोड पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही, समस्त विभाग अपने अप्रचलित हो चुके कानूनों को निरसित या संशोधित कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर विधि विभाग को भिजवाएं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


