जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 26.07.2025 को परिवादिया ने पुलिस थाना मौजमाबाद पर रिपोर्ट दर्ज करवायी की दिनांक 22.07.2025 को आरोपी राजेन्द्र वर्मा शाम को हमारे घर पर आया और रात्री को 11:30 बजे मेरे कमरे में आकर जबरदस्ती करने लगा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ बलात्कार किया। आदि पर अभियोग पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान शुरु किया गया। मामला महिला अपराध से संबंधित होने से प्रकरण में वांछित फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मौजमाबाद श्री उमराव सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए फरार आरोपी राजेन्द्र वर्मा को दिनांक 07.08.2025 को डिटेन कर पूछताछ की तो आरोपी ने घटना कारित करना बताया जिस पर आरोपी को दुष्कर्म के मामलें में गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


