राजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन (मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे उपस्थित)

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से शुक्रवार को जयपुर जनपथ स्थित यूथ हॉस्टल में “होली स्नेह मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में शेखावाटी के कलाकारों द्वारा चंग और ढाप की धमाल प्रस्तुत की, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने भी खूब आनंद लिया। समारोह के दौरान फूलों की होली खेली गई और भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने सभी अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर वातावरण को होली के रंगों से सराबोर कर दिया।
भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकार साथियों से संवाद करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम,प्रदेश मंत्री डॉ अपूर्वा​ सिंह, एकता अग्रवाल, नारायण मीणा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित प्रदेश के अनेक प्रवक्ता, पैनलिस्ट, पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लेकर होली के इस स्नेह मिलन को यादगार बना दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *