*हरियाणा के राज्यपाल ने आरडी परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया*
मनोज शर्मा,चंडीगढ़, हरियाणा के राज्यपाल असिम कुमार घोष ने आज हरियाणा लोक भवन में एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस परेड और गणतंत्र दिवस शिविर में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन पर बधाई दी। राज्यपाल ने कैडेटों के संविधान,लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण की सराहना की और कहा कि उनका चयन उनकी अनुशासन, चरित्र और समर्पण का प्रमाण है।
एनसीसी निदेशालय की 133 कैडेटों वाली टुकड़ी,जिसमें हरियाणा के 29 कैडेट शामिल थे, ने नृत्य,बैले और राष्ट्रीय एकीकरण प्रस्तुति के माध्यम से देश की संस्कृति का प्रदर्शन किया, जिसने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित किया। पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (पीएचएचपीएंडसी) एनसीसी निदेशालय ने 17 एनसीसी निदेशालयों में से रनर-अप ट्रॉफी जीती और कई पदक तथा ट्रॉफियां हासिल कीं।
कार्यक्रम में प्रधान सचिव दुष्यंत कुमार बेहेरा, अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल भारत मेहतानी,अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विनीत गर्ग और उच्च शिक्षा महानिदेशक एस. नारायणण सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मेजर जनरल मेहतानी ने पीएचएचपीएंडसी एनसीसी निदेशालय की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।





