राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी होली,धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी)। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री शर्मा ने कहा कि होली के रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। हर्षोल्लास का यह त्योहार सभी भेदभाव भुलाकर समाज में एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं और समाज में एक दूसरे के प्रति स्नेह और अपनत्व को बढ़ावा दें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *