मनोज शर्मा चंडीगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सनातन धर्म प्रचार सेवा समिति चंडीगढ़ द्वारा पूर्ण भक्ति और श्रद्धा के साथ शिवशक्ति को समर्पित दूध एवं फलों का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति के सदस्य धमेन्द्र पंडित ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इसी भावना के साथ समिति द्वारा सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तम तिवारी, छोटे लाल, चंद्रिका प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ के प्रधान अजय चौहान भी अपने साथियों किशन चौहान, प्रकाश चंद, मुरारी लाल और संजय गुप्ता के साथ मौजूद रहे।
अजय चौहान ने देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे महापर्व के अवसर पर शहर में मांस की दुकानों को बंद रखने के फैसले से धार्मिक भावनाओं का सम्मान हुआ है, जिसके लिए प्रशासन धन्यवाद का पात्र है।





