मनोज शर्मा, चंडीगढ़।श्री ब्राह्मण सभा, चंडीगढ़ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें सर्वप्रथम शनिवार को भगवान परशुराम जी,की जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम भवन, सेक्टर 37 में पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद थियटर ग्रुप द्वारा भगवान परशुराम जी की जीवनी पर आधारित नाटकीय मंचन किया गया। लाइट एंड साउंड के माध्यम से कलाकारों ने नाटक द्वारा भगवान परशुराम जी के चरित्र को प्रदर्शित करने का अच्छा प्रयास किया। मुख्य अतिथि पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश संदीप मोदगिल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संवाद थिएटर ग्रुप के मुख्य निर्देशक मुकेश शर्मा ने बताया कि नाटक मंचन के माध्यम से भगवान परशुराम के पूर्ण जीवन का सार प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। सह निर्देशक रजनी बजाज ने बताया कि जमदग्नि पुत्र परशुराम का असली नाम रामभद्र था। देवों के देव महादेव ने रामभद्र की तपस्या से प्रसन्न होकर परशु भेंट किया तब से रामभद्र का नाम परशुराम पड़ा। नाटक को देखने के लिए भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 चंडीगढ़ में भारी संख्या में श्रद्धालु आ गए व आयोजकों को व्यवस्था सँभालने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


