अंबाला छावनी में शिव भक्तों ने शिव आराधना कर शिवरात्रि पर्व मनाया।।
February 15th, 2026 | Post by :- | 15 Views

अंबाला: अशोक शर्मा। इस वर्ष 15 फरवरी शिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है। छावनी के हर शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। अजीत नगर राधा कृष्ण मंदिर व इंडस्ट्रियल एरिया महाकाल शिव मंदिर में विधीनुसार पूजा हुई।कल सोमवार को भंडारा दोपहर 12 बजे से शाम शिव कृपा तक चलेगा। शिव इस दिन भक्त उपवास, रात्रि जागरण और शिवलिंग अभिषेक के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र रात्रि में सच्चे मन से किया गया जप और ध्यान जीवन के कष्टों को दूर करता है।
यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। शिव का नाम स्मरण मन को शांति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। इस विशेष अवसर पर अपने प्रियजनों को प्रेम और भक्ति से भरे संदेश भेजना भी शुभ माना जाता है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।