*चंडीगढ़ में 14वां विशाल माँ भगवती जागरण 15 अप्रैल को,सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि – देवेष मोदगिल विषेष अतिथि होंगे*
April 14th, 2026 | Post by :- | 7 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-44सी स्थित लेबर चौक में 15 अप्रैल 2026, बुधवार को 14वें विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माँ भगवती जागरण कमेटी एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर सत्य पाल जैन होंगे, जो अपने कर कमलों से ज्योति प्रचंड करेंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार, जागरण से पूर्व शाम 7 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात 8 बजे ज्योति प्रचंड के साथ धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जागरण में भजन-कीर्तन के माध्यम से माँ भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

माँ भगवती जागरण कमेटी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

कार्यक्रम स्थल लेबर चौक, सेक्टर-44सी पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।