जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन IPS ने बताया कि जयपुर शहर के मालपुरा गेट थाना इलाकें मे दिनांक 14.01.2026 की रात्री को बाबा रामदेव मार्केट मे शहर तोडकर हुई वारदात की गम्भीरता को लेकर अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) श्री आलोक कुमार सिंघल व श्री हरिशंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर जयपुर पूर्व के निकट सुपरवीजन में, श्री उदयभान यादव पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। परिवादी श्री मयूर हेमनानी पुत्र स्व. श्री जेठानन्द हेमनानी निवासी 113/233 अग्रवाल फार्म मानसरोवर जयपुर ने दिनांक 15.01.2026 को उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट दर्ज करवाया कि मेरी सांई टेलीकोम के नाम से दुकान, बाबा रामदेव मार्केट पावर हाऊस के सामने सांगानेर में स्थित है जिसमे से दिनांक 14.01.2026 की रात्री 1 बजे से 2.30 बजे के बीच अज्ञात चोरो ने शट्टर तोडकर चोरी की वारदात की है जिसमे करीब 10 लाख रूपये के अलग-अलग कम्पनी के मोबाईल, एसेसरीज व नकदी चोरी हुई है। आदि पर मुकदमा नम्बर 32/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस. मे कायम कर तफ्तीश प्रारंभ की गई। अज्ञात आरोपियान की पहचान हेतु टीम ने संयुक्त प्रयास करते हुये सी.सी.टी.वी. कैमरों की गहनता से अवलोकन कर, आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के द्वारा आरोपियान की पहचान कर उनके संदिग्ध स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा राजस्थान, यूपी, हरियाणा में दबिश दी गई दबिश के दौरान आसूचना के आधार पर आरोपियान 1. अभिषेक पुत्र स्व. श्री अमीर चन्द जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी गांव नोगमा केन्ट पुलिस थाना फतेहगढ जिला फर्रुखाबाद यू.पी. हाल किरायेदार ऍचारा बिल्डिंग के पीछे, गणेश मोहल्ला, सांगानेर जयपुर, 2. रवि कुमार पुत्र स्व. श्री अनार सिंह जाति जाटव उम्र 30 साल निवासी गांव आलीपुर खेडा पुलिस थाना भोगांव जिला मैनपुरी युपी हाल किरायेदार कुलदीप का मकान, गली नम्बर 2, शंकर की ढाणी, बासगांव, आईएमटी मानेसर गडुगांव पुलिस थाना मानेसर जिला गुडगांव हरियाणा, 3. गुड्डन उर्फ अमित पुत्र स्व. श्री गंगाचरण जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी गांव नोगमा केन्ट पुलिस थाना फतेहगढ जिला फर्रुखाबाद यु.पी. हाल रवि का मकान, बस स्टेण्ड के पास कपूरावाला पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण व 4. अंशु पुत्र श्री बृजमोहन शर्मा जाति खाती उम्र 23 साल निवासी गांव नोगमा केन्ट पुलिस थाना फतेहगढ जिला फर्रुखाबाद यु.पी.हाल रवि का मकान, बस स्टेण्ड के पास कपूरावाला पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण को दस्तयाब कर प्रकरण संख्या 32/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. में गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।





