उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित
September 16th, 2025 | Post by :- | 1 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया। अगस्त माह 2025 का “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चिन्हित श्री सुभाष चन्द कानि० ने पुलिस थाना गांधीनगर क्षेत्र में हुई सागर सिंह का अपहरण व लूट वारदात का पर्दाफास कर वारदात में शामिल तीनों मुल्जिमों को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका निभायी। जिला पश्चिम के श्री मुकेश कुमार कानि० पुलिस थाना करणी विहार ने मालखाना निस्तारण अभियान के दौरान जप्तशुदा एवं आबकारी अधिनियम मे जप्त माल, एनडीपीएस प्रकरणों में जप्त माल का निस्तारण करवाने एवं पेण्डिंग मालखाना मदों का निस्तारण करवाने का सराहनीय कार्य किया है। जिला उत्तर के श्री मनोज कुमार कानि० पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर ने जैन मन्दिर में चोरी करने वाले व भैस चोरी करने वाले मुल्जिमों को गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिग बच्चों को दस्तयाब करने व दो स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका निभायी। जिला दक्षिण के श्री राघवेंद्र कानि० पुलिस थाना अशोकनगर ने सेन्ट्रल पार्क में अज्ञात चोरों द्वारा एक बुजुर्ग महिला को बेहोश कर उसकी सोने की अंगूठी चोरी करने की वारदात में आसूचना संकलित कर आरोपी को दस्तयाब कराया। श्री रोहिताश कानि० यातायात शाखा उत्तर ने डयूटी जाते समय एक स्कुटी सवार महिला को अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारकर फरार होने पर कानिस्टेबल ने अपनी कार रोककर घायल महिला व दो बच्चों को कार से अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया तथा महिला के परिजनों को सूचना देकर बच्चों के परिजनों को सुपुर्द करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। श्रीमति सरोज महिला कानि० पुलिस नियंत्रण कक्ष, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, नें महिला गरिमा हेल्पलाईन नम्बर 1090 पर राजस्थान के समस्त जिलों से महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाना, जिला, पुलिस नियन्त्रण कक्ष पर भिजवाकर अनुसंधान अधिकारी व पीड़िता से सम्पर्क व समन्वय स्थापित कर त्वरित निस्तारण करवाया। वर्ष 2025 में माह अगस्त तक महिला गरिमा हेल्पलाईन नम्बर 1090 पर प्राप्त 3341 शिकायतों में से 2948 शिकायतों का निस्तारण करवाया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।