चंडीगढ

*हिम एकता वेलफेयर महासंघ की न‌ई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से मनोनीत*

मनोज शर्मा,पंचकूला – हिम एकता वेलफेयर महासंघ रजि पंचकूला की चुनावी बैठक संस्थापक विक्रांत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें महासंघ के विकास, हिमाचली एकता, ओर उत्थान के लिए प्रमुख अध्यक्षा मीना शर्मा ने अपने पद से खुद मुक्त होकर अशोक चौधरी को कार्यवाहक प्रधान पर मनोनीत किया गया इनके अलावा उपाध्यक्ष देशराज शर्मा, संगठन सचिव एनके शर्मा, सचिव अश्वनी शर्मा, महासचिव विक्रांत शर्मा, सचिव अश्वनी शर्मा, वित्त सचिव ऊमेश शर्मा के अलावा सलाहकार टीम में बृजमोहन शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, सतीश गुलशन, मान सिंह गिल, तिलकराज राणा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। संस्थापक विक्रांत शर्मा ने न‌ई टीम को बधाई देते हुए कहा कि न‌ई टीम हिमाचली समुदाय एकता व उत्थान के लिए सेवारत रहेगें। ओर मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि महासंघ को हिम एकता भवन के लिए प्लाट की पूरजोर मांग को शीघ्र पूरा किया जाए। हिम एकता वेलफेयर महासंघ की प्रमुख 13 पदाधिकारी कमेटी आगामी 6म‌ई को सिद्ध पौणाहारी वार्षिक भजन उत्सव तथा सर्व सांझी हिमाचली धाम का आयोजन धूमधाम से करेंगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *