राजस्थान

वाहन चोरी की वारदात का किया खुलासा

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर मे चोरी, नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने तथा आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने के लिये श्री आलोक सिंघल (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन व श्री विनय कुमार डी. एच. (IPS) सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जयपुर पूर्व के निकट सुपरविजन एंव श्री मुनीन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया। दिनांक 02.01.2026 को परिवादी श्री राजू लाल मीना ने दर्ज कराया किः-” दिनांक 01.01.2026 की रात्रि को मैने लकडियो से भरे हुये मेरे वाहन ट्रेक्टर ट्रोली को मेरे जानकारी नरसी मीना निवासी-मीनो का बाढ नायला के घर के बाहर खड़ा करके आया था, सुबह जाकर देखा तो मुझे मेरा लकडियो से भरा ट्रेक्टर-ट्रोली वेंहा पर नही मिला। मेरे ट्रेक्टर-टोली को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 03/2026 धारा 303 (2) बी.एन.एस. में पंजीबद्ध कर माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई। प्रकरण पंजीबद्ध होने के पश्चात अविलम्ब पुलिस टीम द्वारा प्रकरण हाजा के माल मशरूका की तलाश हेतु घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये तथा लकडी का काम करने वाले आरा मशीन वालो से पूछताछ की गई। प्रकरण हाजा के माल मशरूका ट्रेक्टर ट्रोली को लकडियो के साथ बरामद किया गया। अनुसंधान तथा साक्ष्यो से प्रकरण हाजा का माल मशरूका अभियुक्त राजेन्द्र मीना द्वारा चोरी करना पाया जाने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र मीना की तलाश कर दिनांक 09.01.2026 को अभियुक्त वाहन चोर राजेन्द्र मीना को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधन न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में दाखिला कराया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *