जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 15.06.2025 को परिवादी श्री संग्राम सिंह पुत्र नारायण सिंह जाति राजपूत उम्र 77 साल निवासी डाबला खुर्द पुलिस थाना रेनवाल मांजी जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 14.05.2025 को रात्री के समय में अज्ञात चोर डाबला खुर्द स्थित फार्म हाउस से सौर उर्जा की कुल 09 प्लेट चोरी करके ले गये हैं। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी फागी श्री रामधन जाट के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी रेनवाल मांजी श्री दिलीप सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आसूचन सकंलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास कर प्रकरण में कृषि फार्म हाउस डाबला खुर्द से सौर उर्जा की प्लेटें चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी संजय पुत्र हजारी लाल जाति धानका निवासी मोहब्बतपुरा पुलिस थाना रेनवाल मांजी जिला जयपुर को डिटेन कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया व चोरी की गई प्लेटों को किसी अनजान व्यक्ति को बेच देना बताया जिस पर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर चोरी की गई सौर ऊर्जा प्लेटों को बेचान की गई राशि 1500 रूपये बरामद की गई है। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की अन्य 05 वारदातें ओर करना भी स्वीकार किया है। आरोपी से प्रकरण पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


