विद्यार्थियों को एलबेन्डाजोल की गोलियां खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया
April 21st, 2026 | Post by :- | 103 Views
अंबाला:अशोक शर्मा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में सिविल सर्जन डॉ रेनू बेरी व उप सिविल सर्जन (स्कूल हैल्थ) डॉ बलजिन्द्र कौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर अम्बाला शहर व तुलसी पब्लिक स्कूल अम्बाला शहर में विद्यार्थियों को एलबेन्डाजोल की गोलियां खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर जिले में सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी तकनीकी संस्थानों, आंगनवाड़ी सैन्टर, भट्टो व निर्माणाधीन स्थलों पर लगभग 3 लाख 53 हजार 050 (92.51 प्रतिशत) विद्यार्थियों व बच्चों को एलबेन्डाजोल की गोली खिलाई गई। इस मौके पर जिला किशोर स्वास्थ्य डॉ नेहा कौशिक ने बताया कि प्रजनन महिलाएं (20 वर्ष से 24 वर्ष की) लगभग 19736 को भी दवाई खिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ रेनू बेरी ने बताया कि यदि किसी कारण वश यह गोली खाने से रह गए है तो उन्हें 5 मई 2026 को मॉपअप राउंड के दौरान गोली खिलाई जाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।